{"_id":"5b531ffb4f1c1b3e748b649d","slug":"road-accident-in-ghazipur-two-youth-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में शनिवार की दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागकर पुलिस के पास पहुंचा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में एक की पहचान हो गई है दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
मुहम्मदाबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक जिला मुख्यालय आ रहा था। वह जैसे ही सदिकापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वाले युवकों में से एक की शिनाख्त हरेंद्र पुत्र रामअवतार निवासी मदारपुर थाना जंगीपुर के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उधर, मदारपुर निवासी हरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते कठवामोड पुलिस चौकी पर पहुंच गए। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क के बीच दोनों युवकों का शव पड़ा रहा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन भी ठप रहा। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के पहुंचने और शवों को कब्जे में लेने के बाद आवागमन किसी तरह बहाल हो सका।
इस संबंध में एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में छानबीन की जा रही है। एक युवक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस टीम पता लगाने में जुटी हुई है।