फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in ghazipur two people died and two people injured

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, दो की मौत, दो घायल

Mon, 14 Jan 2019 07:00 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Mon, 14 Jan 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Road accident in ghazipur two people died and two people injured
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
यूपी के गाजीपुर जिले के कबीरपुर कला गांव के पास सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जहां एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


कबीरपुर कला गांव निवासी बृजकिशोर उपाध्याय (35), रामेश्वर उर्फ राजू उपाध्याय (14), हैदरिया निवासी रामनवमी चौधरी (58) और शेरपुर खुर्द निवासी श्रवण शर्मा (40) खेत से घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े छह बजे मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने चारों को टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते की घायलों के घर वाले मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में बृजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर आनन-फानन में परिजन घायल रामेश्वर, श्रवण शर्मा और रामनवमी को अस्पताल ला रहे थे। इसी बीच रास्ते में रामेश्वर ने भी दम तोड़ दिया।

श्रवण और रामनवनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह आठ बजे शव सड़क पर रख जाम लगा दिया।

आश्वासन पर माने लोग

जानकारी होते ही भांवरकोल पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम रमेश यादव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री क्रियान्वित योजना के तहत पांच-पांच लाख का आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक-एक आवास और एक-एक शौचालय तथा मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया।

इस पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद नौ बजे किसी तरह जाम समाप्त किया। तब मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत बृजकिशोर के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed