{"_id":"5e440eb98ebc3ee5bc0e3454","slug":"road-accident-in-azamgarh-three-people-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने रौंदा, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने रौंदा, तीन की मौत, एक घायल
Wed, 12 Feb 2020 08:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में कप्तानगंज के खीरीडीह मोड़ पर बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। इसमें एक किशोर और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया।
महराजगंज के मुडिलपुर गांव निवासी सर्वेश यादव (14) पुत्र केश बुधवार की सुबह महराजगंज कस्बा निवासी शिवम (16) पुत्र बबलू यादव के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आया था। करीब तीन बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से केवट बस्ती निवासी जगदीश निषाद (32) पड़ोस के हरिकिशुन (30) के साथ बाइक से ससुराल महराजगंज के मोलनापुर जा रहा था।
खीरीडीह मोड़ पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई और चारों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शिवम, जगदीश और हरिकिशुन की मौत हो गई। जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर थी।