फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rishi and Dinesh became champions with camel trick

Varanasi News: ऊंट की चाल से चैंपियन बने ऋषि और दिनेश

Mon, 10 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rishi and Dinesh became champions with camel trick
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों ने किया क्वलीफाई
विज्ञापन

शह और मात के खेल में हाथी, घोड़ा और ऊंट की चाल की बदौलत दिनेश कुमार पांडेय और ऋषि कुमार पांडेय बाजी मारी। जिला शतरंज संघ की ओर से रविवार को लहुराबीर स्थित लिल्हा एजुकेशन सेंटर में जिला ओपेन शतरंज टीम चयन की प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के 21 फिडे रैंकिंग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


छह चक्रों की बाजी में शहर के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिनेश कुमार पांडेय ने पहले बोर्ड पर खेलते हुए जो बढ़त बनाई वो अंत तक बरकरार रही। वे 5.5 अंकों के साथ चैंपियन हुए। उन्होंने अंतिम बाजी में यश मिश्रा से ड्राॅ खेला। दूसरे बोर्ड पर गोविंद कुमार व प्रखर त्रिपाठी और तीसरे बोर्ड पर शिवेश सिंह व माज इकबाल की बाजी बराबरी पर छूटी। वहीं, चौथे बोर्ड पर ऋषि कुमार पांडेय ने एशानी पाठक को मात दी। इस प्रकार ऋषि कुमार पांडेय 5 अंकों से दूसरे, गोविंद कुमार 4.5 अंकों से तीसरे, तुषार सारस्वत 4.5 अंकों से चौथे स्थान पर रहे। ये चारों खिलाड़ी कौशांबी में आयोजित यूपी शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यश मिश्रा व शिवेश सिंह का नाम आरक्षित सूची में रखा गया है। प्रतियोगिता में कविता पटेल ने मुख्य निर्णायक, दिनेश दत्त पाठक उपनिर्णायक की भूमिका रहे। पूरे खेल का आयोजन जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार निगरानी में हुआ। इस दौरान अजय लिल्हा, सीके गांगुली, संजय सिन्हा, दिलीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed