फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reward will be given on reporting of deposits

जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Fri, 17 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Reward will be given on reporting of deposits
जौनपुर। निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद जिले में छिपकर रह रहे जमातियों के बारे में सूचना देने पर 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार देर शाम यह घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले कुछ लोग जिले में भी आए हैं। इनमें अब तक 46 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। सभी को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, दोनों का वाराणसी में उपचार चल रहा है। इनके अलावा अभी भी कोई व्यक्ति छिपा है तो खुद नजदीकी थाने में उपस्थित हो या सूचना दे दे, जिससे उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सैंपल की जांच कराई जा सके। अगर बाद में वह पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि उनके संज्ञान में भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो उनके मोबाइल पर जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले को 5100 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed