फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retaired Ex navy Officer alleged inspector in ballia

पूर्व सैनिक ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- फर्जी मुकदमे में किया गया चालान

Mon, 13 May 2019 05:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 13 May 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Retaired Ex navy Officer alleged inspector in ballia
भूतपूर्व सैनिक शिवा शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक भूतपूर्व सैनिक ने एसपी से थाना प्रभारी पर मारपीट का मामला सामने आया है। चितबड़ागांव क्षेत्र के महरेंव निवासी भूतपूर्व सैनिक शिवा शंकर सिंह (70) ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर चितबड़ागांव थाना प्रभारी शैलेश सिंह पर मारने पीटने और फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसा कर चालान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिवा शंकर सिंह ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह अपने मकान के एक जर्जर हिस्से को तोड़वा रहे थे, उसी समय चितबड़ागांव पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। जब वह थाने पहुंचे तो वहां उनकी चाची राजमुनी देवी पत्नी महेंद्र सिंह अपनी विवाहिता पुत्री ममता सिंह के साथ वहां बैठी थीं। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने पूछा कि दूसरे का मकान क्यों तुड़वा रहे हो।
विज्ञापन


इसके बाद वह कागजात मंगाने के लिए भांजे को घर भेजा। जब वह कागजात लेकर आया तो मेरे साथ आए तीन मजदूर और मेरे भांजे को थाना प्रभारी शैलेश सिंह और पुलिसकर्मियों ने मारा-पीटा गया। सीएचसी नरही में मेडिकल कराकर चालान कर दिया। उसी समय मेरे भांजे का पर्स एक पुलिसकर्मी ने अपने पास रख लिया जिसमें 7600 रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जमानत कराने के बाद जब मैं चलने फिरने में समर्थ हो गया तो थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी ने सिर्फ 600 रुपये वापस किए और शेष 7000 नहीं लौटाया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी यह शिकायत की गई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed