फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Results will come first for wards with fewer booths, one computer operator will upload data per five tables

Varanasi Nikay Chunav Result: वाराणसी में सबसे पहले इन वार्डों के आएंगे परिणाम, पढ़ें- क्या रहेगी प्रक्रिया ?

Sat, 13 May 2023 07:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 May 2023 07:47 AM IST
सार

मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलट से होगी। इसके जरिये कर्मचारियों ने मतदान किए हैं। पोस्टल बैलेट भी स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं। सबसे पहले इन्हें ही खाेला जाएगा। इनकी गणना में 15 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Results will come first for wards with fewer booths, one computer operator will upload data per five tables
निकाय चुनाव परिणाम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मतगणना के दौरान सबसे पहले उन वार्डों के परिणाम घोषित होंगे, जिनके बूथों की संख्या कम है। इसी तरह मतगणना का डाटा राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन

जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रसन्न पांडेय के अनुसार उन वार्डों की गणना पहले होगी, जिनमें बूथों की संख्या कम है। क्रम वार सभी बूथों की गणना कराई जाएगी। मतगणना के आंकड़ों को रिटर्निंग ऑफिसर सत्यापित करेंगे, फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 22 कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं। साथ ही दस ऑपरेटरों को रिजर्व में रखा गया है।

विज्ञापन

Results will come first for wards with fewer booths, one computer operator will upload data per five tables
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

पोस्टल बैलेट की गणना पहले

मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलट से होगी। इसके जरिये कर्मचारियों ने मतदान किए हैं। पोस्टल बैलेट भी स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं। सबसे पहले इन्हें ही खाेला जाएगा। इनकी गणना में 15 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है।

मतगणना स्थल पर दो द्वारों से मिलेगा प्रवेश

मतगणना स्थल पर जाने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पहला पहड़िया मंडी का मुख्य मार्ग है। दूसरा आवास विकास कॉलोनी की ओर से खुलने वाला मंडी का प्रवेश द्वार है। पहले द्वार से मतगणना में लगे कार्मिक, पुलिस व मीडिया कर्मियों को प्रवेश मिलेगा। दूसरे द्वार से प्रत्याशियों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed