फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Results of first phase of BHU entrance exam released Varanasi news

बीएचयू प्रवेश परीक्षा के पहले चरण का परिणाम जारी, जानें कब आएगा दूसरे चरण का रिजल्ट

Sat, 26 Sep 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 26 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Results of first phase of BHU entrance exam released Varanasi news
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu

बीएचयू में दाखिले के लिए पहले चरण में 24 से 31 अगस्त तक की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी कर दिए गए। अब अभ्यर्थियों को 9 से 18 सितंबर तक दूसरे चरण की परीक्षा परिणाम का इंतजार है, जिसके अक्टूबर के पहले सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए इस बार देश भर से सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विश्वविद्यालय  की ओर से 24 से 31  अगस्त तक पहले चरण में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराई गई, जबकि 9 से 18 सितंबर तक दूसरे चरण में स्नातक के पाठ्यक्रमों  में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों ने देश भर में बने केंद्रों पर परीक्षा दी।

विज्ञापन

Results of first phase of BHU entrance exam released Varanasi news
Result - फोटो : social media

25 सितंबर को विश्वविद्यालय की ओर से पहले चरण का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। पीआरओ डॉ.राजेश सिंह ने बताया कि एमए हिंदी, मराठी, पाली, संस्कृत सहित अन्य पाठ्यक्रमों के अलावा एमसीए, एम कॉम, एमएससी, एमटेक, एमबीए कॉमर्स, एमएससी एजी, एमएससी एनवायरमेंटल साइंसेज सहित अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं।

संयुक्त कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) डॉ.एमआर पाठक ने बताया कि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संबंधित सभी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा पोर्टल अपने प्राप्तांक की जानकारी कर सकते हैं। बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक दूसरे चरण में होने वाली प्रवेश परीक्षा के परिणाम भी जारी कर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed