{"_id":"5f54ccb88ebc3e45a82080f6","slug":"restriction-of-ragas-played-on-sitar-and-tabla-details-given-in-bhu-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: सितार और तबले पर बजाई रागों की बंदिश, बताई बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: सितार और तबले पर बजाई रागों की बंदिश, बताई बारीकियां
Sun, 06 Sep 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में अतिथि कलाकारों ने सिखाई संगीत की बारीकियां।
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत और मंच कला संकाय में चल रहे तीन दिवसीय विशेष व्याख्यान की श्रृंखला के दूसरे दिन अतिथि कलाकारों ने सितार और तबले पर अलग-अलग रागों की बंदिश बजाकर प्रतिभागियों को उसकी बारीकियां बताईं।
विज्ञापन
ऑनलाइन हुए आयोजन के दूसरे दिन रविवार को संकाय प्रमुख प्रोफेसर राजेश शाह के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जाने-माने सितार वादक पद्मभूषण पंडित देबु चौधरी ने सितार पर बंदिशों को बजाकर लोगों को इससे जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने राग मियां की मल्हार, राग गंधार और राज्य जयजवंती ध्रुपद अंग में सितार की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दूसरे सत्र में तबला वादक पंडित संजू सहाय ने बनारस घराने की परंपरा और उसकी विशेषता से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने तबले पर घराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान देश के विभिन्न जगहों से कलाकार, संगीत शास्त्री, चिंतक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुराधा और धन्यवाद ज्ञापन पंडित विजय शंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. संगीता सिंह, डॉ. अंजली शर्मा, डॉक्टर ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित कई लोग शामिल हुए।