{"_id":"5c865f0ebdec221445021094","slug":"restricted-meat-found-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप
Mon, 11 Mar 2019 06:43 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Mar 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को सड़क किनारे फेंका मिला प्रतिबंधित मांस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार की सुबह सड़क के किनारे बोरी में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा फेंका मिला। जिससे जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को नष्ट करवाया।
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के लोग सुबह सैर पर निकले थे कि सड़क के किनारे एक बोरे से खून बहता हुआ देखा। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे का मुंह खोलवाया तो उसमें प्रतिबंधित जन्तु का मांस और चमड़ा भरा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है लेकिन लोगों ने सवाल उठाया है कि बोरे में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा सड़क के किनारे फेंका जाना इस बात की पुष्टि करता है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित जानवरों का वध किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और चमड़ा ले जाने वालों को जानबूझ कर छोड़ दिया। इसके साथ ही मांस को फेंकवा कर मामला रफा दफा कर दिया। हालांकि इस बारे में सीओ राजकुमार का कहना है कि पुलिस ऐसा करने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।