फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Restaurant-online food home delivery completely closed pizza delivery four in custody in varanasi

रेस्टोरेंट-ऑनलाइड फूड होम डिलीवरी पूरी तरह से बंद; पिज्जा बनाने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2020 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Apr 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Restaurant-online food home delivery completely closed pizza delivery four in custody in varanasi
pizza kulcha - फोटो : instagram

वाराणसी में रेस्टोरेंट खोलने और ऑनलाइड फूड होम डिलीवरी पर पूरी तरह रोक है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार पुलिस ने पिज्जा रेस्टोरेंट पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को लॉकडाउन में शहर के अर्दली बाजार स्थित एक शॉपिंग कांप्लेक्स में पिज्जा रेस्टोरेंट खुलने की सूचना मिली। जो पिज्जा की होम डिलीवरी कर रहा था। शुक्रवार देर शाम को सूचना के आधार पर एएसपी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने छापा मारा। इस दौरान पिज्जा बना रहे कर्मचारियों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एएसपी कैंट के अनुसार, वह जब पहली बार गए तो शटर गिरा हुआ था और कोई हलचल नहीं हो रही थी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम आई और खोजबीन शुरू की तो दो लोग भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। एएसपी कैंट ने काउंटर में बैठे युवक से आखिरी पेमेंट का बिल मांगा तो वह आनाकानी कर रहा था। उन्होंने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट खोलने और फूड डिलीवरी करने पर होगी कार्रवाई
लॉकडाउन में रेस्टोरेंट खोलने या होम डिलीवरी करने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। जब तक शासनादेश नहीं आता है, तब तक लॉकडाउन का पालन सभी को करना है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद में ऑनलाइन फूड होम डिलीवरी पूरी तरह बंद है।

कुछ दिनों के लिए स्विगी को होम डिलीवरी के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन दो दिन बाद उस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि फिलहाल किसी भी रेस्टोरेंट को खोलने या होम डिलीवरी की अनुमति नहीं दी गई है। अगर कोई चोरी-छिपे होम डिलीवरी करता है या रेस्टोरेंट खोलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मैदागिन चौराहे पर शिफ्ट होगी गोदौलिया दूध सट्टी
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि हॉटस्पॉट मदनपुरा के बाहरी एरिया को बफर जोन बनाया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए गोदौलिया दूध सट्टी को शनिवार से मैदागिन चौराहा पर शिफ्ट करा दिया जाएगा। गोदौलिया दूध सट्टी के लोगों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। शनिवार से दूध सट्टी गोदौलिया की जगह मैदागिन चौराहा पर लगेगी।

चितरंजन पार्क स्थित सब्जी मंडी को भी शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि हॉटस्पॉट से सटे बाहर के क्षेत्र को बफर जोन बनाया जा रहा है। ताकि हॉटस्पॉट क्षेत्र के रहने वाले लोग यदि आसपास के क्षेत्र में घूमे हों, तो उस क्षेत्र को बफर जोन के रूप में चिह्नित कर हॉटस्पॉट क्षेत्र की तरह ही उसे भी सील कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। शुक्रवार को गंगापुर, लोहता, मदनपुरा और बजरडीहा के हॉटस्पॉट क्षेत्रों सहित 180 सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला तो उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed