{"_id":"66d6a37539ae3a82050e3cec","slug":"response-time-of-dial-112-improved-in-varanasi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर पैनी नजर: वाराणसी में डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम में हुआ सुधार, 7.30 मिनट में पहुंच रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर पैनी नजर: वाराणसी में डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम में हुआ सुधार, 7.30 मिनट में पहुंच रही गाड़ी
Tue, 03 Sep 2024 11:19 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:19 AM IST
सार
डायल 112 की रिस्पान्स टाइम में सुधार हो रहा है। गाड़ियों की संख्या बढ़ने से काफी राहत मिली है। रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के साथ अब 7.30 मिनट में गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
डायल 112
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायल-112 पुलिस लगातार अपने रिस्पांस टाइम में सुधार कर रही है। गुरुवार को जारी डायल-112 की रैंकिंग में जिले का रिस्पांस टाइम 7.30 मिनट पर आ गया है। बुधवार को रिस्पांस टाइम 7.39 मिनट था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों की समस्या दूर करते हैं। अब इन्हें हाईटेक बनाया जा रहा है। साथ ही संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधियों पर नजर रखी जा सके। डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हर महीने लगभग 1.50 लाख समस्याएं ऑफिस में आती हैं।
विज्ञापन
40 प्रतिशत का निस्तारण पुलिस उसी समय करने का प्रयास करती है। जिस समस्या का समाधान उस समय नहीं हो पता उसे संबंधित थाने को सूचित कर देती है। इसी नंबर से आपातकालीन सेवा जैसे पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की मदद ली जा सकती है। जब भी कोई इस नंबर पर संपर्क करता है तो लखनऊ हेड ऑफिस से ही संबंधित विभाग को ऑटो कॉल ट्रांसफर कर दी जाती है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
जैसे-जैसे गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और आधुनिक वाहन आएंगे, वैसे-वैसे रिस्पांस टाइम कम होता जाएगा। कोशिश है कि लोगों के पास कम से कम समय में पुलिस शिकायतों को दूर करें। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, डायल-112