{"_id":"62dcdf4e316e2f290b581f10","slug":"resolution-of-sanatan-hindu-rashtra-will-be-announced-in-maha-kumbh-ramanujacharya-said","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घोषणा: महाकुंभ में घोषित होगा सनातन हिंदू राष्ट्र का संकल्प, रामानुजाचार्य बोले- महायज्ञ से जानेंगे मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा: महाकुंभ में घोषित होगा सनातन हिंदू राष्ट्र का संकल्प, रामानुजाचार्य बोले- महायज्ञ से जानेंगे मन की बात
Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
सार
जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वृंदावन दास महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 में सनातन हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प की घोषणा की जाएगी। देश के 11 शहरों की जनता का मन टटोला जाएगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वृंदावन दास महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ 2025 में सनातन हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प की घोषणा की जाएगी। देश के 11 शहरों की जनता का मन टटोला जाएगा। जनता के निर्णय के आधार पर इसे मूर्त स्वरूप प्रदान किया जाएगा। शुरुआत देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में महायज्ञ से होगी। यह घोषणा बनारस पहुंचे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वृंदावन दास महाराज ने शनिवार को की।
विज्ञापन
जगद्गुरु ने कहा समस्त भारत भूमि पर रहने वाले सनातन धर्मी हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी की उत्पत्ति का मूल सनातन धर्म ही है। इसे लेकर किसी भी तरह का विभेद नहीं होगा। सनातन हिंदू धर्म सहिष्णुता की बात करता है और सच्चा हिंदू सहिष्णु होता है।
विज्ञापन
देश की सांस्कृतिक राजधानी में राधा अष्टमी से महायज्ञ के जरिये इसका श्रीगणेश किया जाएगा। जनता से हम पूछेंगे कि वह सनातन हिंदू राष्ट्र चाहती है या नहीं। वाराणसी के बाद दिल्ली, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल, रायपुर, मुंबई, रांची, पुणे और हरिद्वार में महायज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
11 शहरों के आयोजन के बाद जनता के मत के आधार पर 2025 में होने वाले महाकुंभ में संत समाज सनातन हिंदू राष्ट्र का जयघोष करेगा। बनारस में महायज्ञ का आयोजन 28 अगस्त से चार सितंबर तक किया जाएगा।