फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Resignation of Controller of Examinations of Sampurnanand Sanskrit University, allegation of corruption

Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा, भ्रष्टाचार का आरोप, कुलपति बोले...

Fri, 17 Mar 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Mar 2023 10:13 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक का पद छोड़ने के बाद डॉ. पद्माकर मिश्र ने आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग में अनियमितताएं हैं। इसकी रिपोर्ट दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियों की शिकायतें भी सही पाई गई थीं। भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद ही तीन मार्च को कुलपति को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
Resignation of Controller of Examinations of Sampurnanand Sanskrit University, allegation of corruption
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पद्माकर मिश्र ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत हैं। दूसरी तरफ, कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही प्रो. राजनाथ को नया परीक्षा नियंत्रक बनाया है।

विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक का पद छोड़ने के बाद डॉ. पद्माकर मिश्र ने आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग में अनियमितताएं हैं। इसकी रिपोर्ट दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियों की शिकायतें भी सही पाई गई थीं। भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद ही तीन मार्च को कुलपति को पत्र लिखा था। इसमें परीक्षा नियंत्रक पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया गया था। 15 मार्च को पद से मुक्त कर दिया गया, लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


डॉ. पद्माकर मिश्र को कार्यवाहक परीक्षाधिकारी बनाया गया था। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।- प्रो. हरेराम त्रिपाठी, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed