{"_id":"5f33cdf4d165a66e9c395769","slug":"resignation-of-32-health-center-in-charge-due-to-misbehaved-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी में दुर्व्यवहार से परेशान 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी में दुर्व्यवहार से परेशान 32 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा
Wed, 12 Aug 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से आजिज स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का इस्तीफा।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना काल में संक्रमण रोकने में लगे जिले के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने जिला प्रशासन के एक अधिकारी के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद से अपना इस्तीफा सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उधर प्रभारियों के इस कदम के बाद स्वास्थ्य महकमे में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सीएमओ डीएम से मिलने के लिए उनके कार्य आवास पहुंच गए हैं। जिले में 24 शहरी स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण इलाके में आठ स्वास्थ्य केंद्र हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के निर्देशन में ही सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग सहित अन्य कार्रवाई चल रही है। बुधवार को कोरोना काल मे दबाव में काम कराने, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी, एडिशनल सीएमओ डॉ जंग बहादुर को बर्खास्त करने की धमकी, मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने आदि का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रभारियों ने बताया कि वह एक डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवा देंगे लेकिन इस परिस्थिति में प्रभारी पद पर काम नही कर पाएंगे।