फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Residents serving patients risking life in BHU from Corona

कोरोना से जंग में बीएचयू में जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा कर रहे रेजिडेंट 

Thu, 26 Mar 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Residents serving patients risking life in BHU from Corona
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

करोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर डॉक्टर, रेजिडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ संदिग्धों और संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक तो किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों-रेजिडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ के पास स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी किट सहित अन्य सुविधाएं  नहीं हैं। 

विज्ञापन

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में आईसीयू, सामान्य वार्ड, आइसोलेशन और इमरजेंसी में सेवा देने वाले अधिकांश रेजिडेंट ऐसे हैं जिनको बिना मास्क के ड्यूटी करनी पड़ रही है। अस्पताल की ओर से अब तक कोई ठोस इंतजाम न होने की वजह से वे डरे हुए हैं। रेजिडेंट ने मास्क सहित अन्य सुविधाओं के मुहैया कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

 

Residents serving patients risking life in BHU from Corona
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

अस्पताल के रेजिडेंटो ने लिखा था पत्र 

आईएमएस बीएचयू के विभिन्न विभागों में काम करने वाले रेजिडेंटो ने चार दिन पहले अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर मास्क और जरूरी सामान दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने से उनमें नाराजगी भी है। बताया कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो एक पत्र स्वास्थ्य मंत्रालय समेत अन्य अधिकारियों को भेज कर अपने लिए बचाव के इंतजाम करने की मांग करेंगे।

डॉयरेक्टर बोले-फॉलो हो रहे सभी प्रोटोकॉल  

मरीजों के इलाज में लगे रेजिडेंट को मास्क सहित अन्य सुविधाएं न मिलने के बारे में जब एमएस से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके फोन की रिंग बजती रही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आईएमएस डॉयरेक्टर प्रोफेसर आरके जैन ने पूछे जाने पर कहा कि रेजिडेंट भी हमारे बच्चे हैं, उनके लिए भी जरूरी प्रोटोकॉल का फॉलो हो रहा है। कोरोना के संदिग्धों की जांच सहित आइसोलेशन, आईसीयू सहित अन्य जगहों पर काम करने वालो को मास्क सहित सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed