फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Residences will be evacuated from those who live illegally in the police line Varanasi

वाराणसी: पुलिस लाइन में अवैध रूप से रहने वालों से खाली कराए जाएंगे आवास, नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Aug 2021 01:29 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 14 Aug 2021 01:29 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कमांडर कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। स्वतंत्रता दिवस पर गश्त तेज करने और रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि सार्वजनिक स्थानों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया।
 

विज्ञापन
Residences will be evacuated from those who live illegally in the police line Varanasi
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में पुलिस लाइन में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों से जल्द ही आवास खाली कराया जाएगा। इसके साथ ही आवास नहीं छोड़ने वालों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कमांडर कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस अधिकारियों को इसके लिए विशेष दिशा निर्देश दिया। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने स्वतंत्रता दिवस पर गश्त तेज करने और रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया। प्रमुख मंदिरों और टूरिस्ट स्पॉट के आसपास होटलों, लाज और गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। पुलिस आयुक्त ने समीक्षा करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट के अंतर्गत पुलिस कर्मिकों के स्मार्ट आईडी कार्ड को प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए और महिला हेल्प डेस्क पर कार्मिकों की स्थायी नियुक्ति हो। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका से फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। हर माह पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित करते हुए उनकी समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिक सेवा (सिटीजन चार्टर) प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा के अंदर समाधान हो। बैठक में एसीपी सुभाष चन्द्र दूबे, अनिल कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन विक्रांत वीर, अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य लाग्हें आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed