फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reservation list released of three-tier panchayat elections in Sonbhadra

सोनभद्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी, 4 ब्लॉकों में महिलाएं बनेंगी प्रमुख 

Wed, 03 Mar 2021 10:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Reservation list released of three-tier panchayat elections in Sonbhadra
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की अंतिम सूची बुधवार को काफी इंतजार के बाद सोनभद्र जिला प्रशासन ने प्रकाशित कर दी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत और सभी ब्लॉकों पर ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड की सूची दोपहर बाद करीब चार बजे चस्पा की गई।

विज्ञापन


सभी जगहों पर आरक्षण सूची देखने के लिए संभावित उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनाव में रुचि रखने वाले लोग सीटों के आरक्षण की जानकारी लेते रहे। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों का आरक्षण देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उसे साझा किया। इसी के साथ संभावित दावेदारों ने अपना प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि दस ब्लॉक प्रमुख पद में से तीन अनारक्षित और सात आरक्षित हैं। इसी तरह ग्राम प्रधान के 629 पद में से अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 12, अनुसुचित जनजाति के लिए 20, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 82, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 58, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 108, महिलाओं के लिए 95 और 207 सीट अनारक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नगवां, राबर्ट्सगंज और दुद्धी ब्लॉक की सीट अनारक्षित घोषित की गई है। इसके अलावा चतरा ब्लॉक की सीट पिछड़ा वर्ग, घोरावल की महिला, चोपन की अनुसूचित जनजाति महिला, म्योरपुर अनुसूचित जनजाति, बभनी पिछड़ा वर्ग महिला, करमा अनुसूचित जाति महिला और कोन ब्लॉक को को अनुुसूचित जाति घोषित किया गया है। 
 

जिला पंचायत सदस्यों के 31 में से महज छह पद अनारक्षित
जिला पंचायत सदस्यों के 31 पद में से महज छह पद ही अनारक्षित हैं। इसमें से अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए तीन, अनुसूचित जनजाति के लिए चार, अनुसूचित महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच और सिर्फ महिला के लिए दो पद आरक्षित किया गया है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य की सीट भी महिलाओं के लिए ही आरक्षित घोषित की जा चुकी है। 

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 642 सीट हुईं आरक्षित
क्षेत्र पंचायत के 781 पदों में से 642 पदों को आरक्षित घोषित किया गया है। जबकि 139 पद अनारक्षित हैं। बताया कि अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 65, अनुसूचित जनजाति के लिए 117, अनुसूचित जाति महिला के लिए 67, अनुसूचित जाति के लिए 125, पिछड़ी महिला के लिए 71, पिछड़ा वर्ग के लिए 135 और महिला के लिए 61 सीट आरक्षित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed