फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research will be done on rare manuscripts and crafts in Sampurnanand Sanskrit University

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयः दुर्लभ पांडुलिपियों और शिल्प कला पर होगा शोध, विवि ने केंद्र सरकार को भेजा 50 लाख का प्रस्ताव

Wed, 09 Feb 2022 10:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Feb 2022 10:42 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृतविश्वविद्यालय की ओर से संस्कृत के ग्रंथों में शिल्पकला के क्षेत्र में अन्वेषण एवं पूरे भारतवर्ष में दुर्लभ पांडुलिपियों के अंदर व्याप्त 64 शिल्पकला के क्षेत्र में भी शोध होगा। 

विज्ञापन
Research will be done on rare manuscripts and crafts in Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दुर्लभ पांडुलिपियों और शिल्प कला के क्षेत्र में शोध किया जाएगा। इसके साथ ही देश भर की दुर्लभ पांडुलिपियों का अन्वेषण करने के साथ ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध एक लाख पांडुलिपियां भी इस शोध के केंद्र में होंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इंडियन नॉलेज सिस्टम के सहयोग से 50 लाख का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि उच्च शिक्षा के तहत इंडियन नॉलेज सिस्टम के सहयोग से 50 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसके तहत विश्वविद्यालय की ओर से संस्कृत के ग्रंथों में शिल्पकला के क्षेत्र में अन्वेषण एवं पूरे भारतवर्ष में दुर्लभ पांडुलिपियों के अंदर व्याप्त 64 शिल्पकला के क्षेत्र में भी शोध होगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की एक लाख पांडुलिपियां भी शोध के दायरे में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध कार्य के अलावा पांडुलिपियों का हिंदी में भी अनुवाद कराया जाएगा। इंडियन नॉलेज सिस्टम के तहत गुरुकुल पद्धति से चार पाठ्यक्रमों का अध्ययन अध्यापन कराया जाएगा। इसके तहत वैशेषिक शास्त्र, योग शास्त्र, गणित शास्त्र एवं आयुर्वेदिक शास्त्र पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए पाठ्यक्रम तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed