फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Request for justice to sushma swaraj for murder in saudi arab

सऊदी अरब में मारे गए लोगों के लिए विदेश मंत्री से इंसाफ की गुहार

Wed, 16 Jan 2019 01:02 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 16 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Request for justice to sushma swaraj for murder in saudi arab

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी फैयाज पुत्र मशहूद और रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव निवासी सगे भाई शफकत और शमीम अहमद की सऊदी अरब में हत्या कर लाश फेंके जाने की सूचना मिली है। लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी घरवालों को नहीं दी जा रही।

विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित परिवार की मदद में क्षेत्रीय सपा विधायक नफीस ने डीएम कार्यालय से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। विधायक द्वारा विदेश मंत्रालय को भेजवाए गए पत्र के मुताबिक यह तीनों लोग सऊदी अरब के रियाद में रहकर नौकरी करते थे।
विज्ञापन


इन लोगों से कोई संपर्क न होने पर परिवार के लोगों ने भारतीय एंबेसी और सऊदी अरब को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है। जबकि दो दिन पूर्व सऊदी में साथ रहे रहे लोगों से अनाधिकारिक तौर पर यह जानकारी मिली है कि इनकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए सऊदी अरबिया सरकार से वस्तु स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की गई। साथ ही यदि हत्या हुई है तो स्थिति को स्पष्ट करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए वहां की सरकार पर दबाव बनाएं जाने की मांग की है। 

परिवार चाहता है वहीं हो अंतिम संस्कार

सऊदी अरब के रियाद में तीन लोगों की हत्या के बाद से ही सांत्वना देने वालों का दरवाजे पर तांता लगा लगा है लेकिन परिवारवालों के आंसू नहीं थम रहे थे। परिवारवालों की मानें तो तीनों की जघन्यता पूर्वक हत्या करने के बाद लाश की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने कोई केमिकल डाल दिया था। हालांकि इससे पहले ही मामले का पता चल गया।

पुलिस तीनों की लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। परिवारवालों की मानें तो लाश काफी पुरानी और केमिकल डालने से बिगड़ गई है। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद सभी का अंतिम संस्कार वहीं पर करने के बाद इनके घर वालों को वापस भेज दिया जाए।

हालांकि शव सौंपने से पहले सउदी अरब की पुलिस इस बात का तस्दीक कर रही कि लाश लेने वाले इनके सगे हैं या नहीं। यह जानने के लिए पुलिस की तरफ से सउदी अरब में मौजूद इनके भाइयों का डीएनए टेस्ट करवाया है। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक रिपोर्ट आने की कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।

जमीन रसूलपुर गांव के प्रधान नोमान ने बताया कि परिवार के लोग मरने वालों का वहीं पर अंतिम संस्कार और सउदी अरब में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों की वापसी चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी सक्षम अधिकारी या दूतावास से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed