फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Representatives of 10 private Kovid hospitals reached with the list of expenses

खर्च की सूची लेकर पहुंचे 10 निजी कोविड अस्पतालों के प्रतिनिधि

Thu, 13 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Representatives of 10 private Kovid hospitals reached with the list of expenses
निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों के इलाज पर होने वाले खर्च की सूची सार्वजनिक करने के जिलाधिकारी के आदेश से हड़कंप मचा हुआ है। आननफानन अस्पतालों ने सूची सीएमओ ऑफिस भेजनी शुरू कर दी है। 13 मई दोपहर तक खर्च की सूची अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है।
विज्ञापन

निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों की जांच, इलाज में शासनादेश के विपरीत मनमाने रुपये लेने की शासन और प्रशासन से रोजाना शिकायतें हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए ही जिलाधिकारी ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर सभी निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज में 13 अप्रैल को जारी शासनादेश के तहत ही खर्च लेने का निर्देश दिया है। सीएमओ के माध्यम से जिलाधिकारी ने सभी को शासनादेश की कॉपी भी भेज दी थी। इधर, बुधवार को सीएमओ ऑफिस में शहरी और ग्रामीण इलाकों से 10 से अधिक निजी कोविड अस्पतालों के प्रतिनिधि इलाज के खर्चों की सूची और लेकर पहुंचे। इसमें अलग अलग मद में खर्चे भी बताए गए हैं। अस्पतालों के पास आज तक का समय है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम अस्पतालों में छापा मारकर इसकी जांच भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed