फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Remembering the works of traders during the Corona period

कोरोना काल में व्यापारियों के कार्यों को किया याद

Fri, 06 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Remembering the works of traders during the Corona period
महानगर उद्योग व्यापार समिति की ओर से बृहस्पतिवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को समिति के सदस्यों की ओर से माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यापारी गणों का आभार करता हूं कि जब से मैं यहां आया हूं आप सभी का मुझे पूरा सहयोग और साथ मिला है। उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि दूसरी लहर में जहां पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। वहीं महानगर उद्योग व्यापार समिति की ओर से शहर को बचाने के लिए दुकान बंद कर जनता के साथ-साथ व्यापारियों के जानमाल की सुरक्षा की थी।
विज्ञापन

महानगर उद्योग व्यापार समिति के मुख्य संरक्षक व आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कोरोना के दूसरी लहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया था। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पूर्वांचल व्यापारी भामाशाह रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्र, अनुज डीडवानिया, अशोक जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, राधेगोविंद केजरीवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed