{"_id":"5be15084bdec2269a642be43","slug":"religion-parliament-will-be-held-from-november-25-to-27-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से जारी होगा असली 'धर्मादेश', 25 से 27 नवंबर तक चलेगी धर्म संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से जारी होगा असली 'धर्मादेश', 25 से 27 नवंबर तक चलेगी धर्म संसद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सीरगोबर्धन गांव में 25 से 27 नवंबर तक धर्म संसद का आयोजन होगा है। इस ऐतिहासिक सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद के अस्थायी भवन निर्माण का कार्य बीते सोमवार से शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ धर्म संसद के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया। आचार्य पं. वीरेश्वर दातार के आचार्यत्व में पं. जयंतुजय शास्त्री ने सपत्नीक भूमि पूजन किया।
इस दौरान पं. बालेंदु नाथ मिश्र, पं. अमित दीक्षित और पं. दीपेश शास्त्री ने चारों वेद का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म संक्रमण के काल से गुजर रहा है।
सनातनी परंपराओं व मूल्यों पर अनवरत प्रहार किया जा रहा है और धर्म की रक्षा का दायित्व सर्वप्रथम संतों का है। संत समुदाय ही धर्म की रक्षा व सनातनी जनता का मार्गदर्शन कर सकता है। यह धर्म संसद ऐतिहासिक होगी, यह सनातनधर्म के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
भूमि पूजन के पश्चात आयोजित धर्म सभा को आचार्य पं. वशिष्ठ त्रिपाठी, रमाकांत पांडेय, रामकिशोर त्रिपाठी, शेष नारायण द्विवेदी और डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से केएन राय, सदानंद तिवारी, ग्रामप्रधान कुसुमलता यादव, धर्मसंसद के प्रेस मंत्री संजय पांडेय, सुनील शुक्ला, हरिनाथ दुबे, सुनील उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।