फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Religion parliament will be held from november 25 to 27 in varanasi

वाराणसी से जारी होगा असली 'धर्मादेश', 25 से 27 नवंबर तक चलेगी धर्म संसद

Sat, 10 Nov 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 10 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Religion parliament will be held from november 25 to 27 in varanasi
भूमि पूजन - फोटो : amar ujala
वाराणसी के सीरगोबर्धन गांव में 25 से 27 नवंबर तक धर्म संसद का आयोजन होगा है। इस ऐतिहासिक सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद के अस्थायी भवन निर्माण का कार्य बीते सोमवार से शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ धर्म संसद के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया। आचार्य पं. वीरेश्वर दातार के आचार्यत्व में पं. जयंतुजय शास्त्री ने सपत्नीक भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पं. बालेंदु नाथ मिश्र, पं. अमित दीक्षित और पं. दीपेश शास्त्री ने चारों वेद का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म संक्रमण के काल से गुजर रहा है।
विज्ञापन


सनातनी परंपराओं व मूल्यों पर अनवरत प्रहार किया जा रहा है और धर्म की रक्षा का दायित्व सर्वप्रथम संतों का है। संत समुदाय ही धर्म की रक्षा व सनातनी जनता का मार्गदर्शन कर सकता है। यह धर्म संसद ऐतिहासिक होगी, यह सनातनधर्म के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि पूजन के पश्चात आयोजित धर्म सभा को आचार्य पं. वशिष्ठ त्रिपाठी, रमाकांत पांडेय, रामकिशोर त्रिपाठी, शेष नारायण द्विवेदी और डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से केएन राय, सदानंद तिवारी, ग्रामप्रधान कुसुमलता यादव, धर्मसंसद के प्रेस मंत्री संजय पांडेय, सुनील शुक्ला, हरिनाथ दुबे, सुनील उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed