मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर, 19 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के लोगों को मुंबई को जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें मुंबई जाने के लिए दूसरे जनपद में जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे ने मुंबई के लिए यात्रा की बढ़ती मांग के मद्देनजर 19 सितंबर से मुंबई के लिए ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है।
यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन गोरखपुर व तीन दिन छपरा से चलकर आजमगढ़ होते हुए मुंबई को जाएगी। यह ट्रेन पूर्व में संचालित गोदान एक्सप्रेस के निर्धारित समय से ही चलेगी। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
कोरोना काल में परदेसी तो घर लौट आए लेकिन दोबारा परदेश जाने के लिए वह काफी परेशान हैं। कारण यहां से मुंबई जाने के लिए एक भी ट्रेन की सुविधा नहीं है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने गोरखपुर व छपरा से चलने वाली गोदान एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रही है। हालांकि ट्रेन के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जिस समय पर गोदान चलती थी। उसी समय से स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। बिना रिजर्वेशन यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ये ट्रेन पहले से जिले से होकर जाने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के अलावा होगी।
एक नजर चलने वाली ट्रेन पर
ट्रेन चलने की तिथि - ट्रेन नंबर - कहां से - कहां तक - दिन
17 सितंबर - 01059 - एलटीटी - छपरा - मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
19 सितंबर - 01060 - छपरा - एलटीटी - बृहस्पतिवार, शनिवार, सोमवार
18 सितंबर - 01055 - एलटीटी - गोरखुपर - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार
20 सितंबर - 01056 - गोरखुपर - एलटीटी - बुधवार, शुक्रवार, रविवार, बृहस्पतिवार
मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग अधिक थी। यहां से मुंबई जाने वाले यात्रियों की भी संख्या ज्यादा होती है। यात्री को सहूलियत देने के लिए गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के निर्धारित समय पर ही स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। -अखिलेश सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, आजमगढ़।