फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief for newborns suffering from congenital crooked legs

Varanasi News: जन्मजात टेढ़े पैर से परेशान नवजातों को मिली राहत

Tue, 12 May 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Relief for newborns suffering from congenital crooked legs
जन्म के साथ ही टेढ़े पैर (क्लबफुट) जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे नवजातों का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) के तहत कराया गया है। अब दोनों के पैर की सफल सर्जरी के बाद क्लबफुट की समस्या दूर हो गई है। चिरईगांव विकास खंड के बराई निवासी लालबहादुर चौहान के बेटे शिवांश का जन्म सप्ताह भर पहले हुआ था। जन्म के बाद चिकित्सकीय जांच में उसके दोनों पैरों में क्लबफुट की समस्या पाई गई। इसी तरह अल्लोपुर निवासी दीपु सुल्तान के 15 दिन के बेटे के एक पैर में भी टेढ़ेपन की शिकायत मिली। सूचना मिलने पर आरबीएसके चिरईगांव की टीम ने दोनों को 9 मई को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भेजा है। दोनों का इलाज डॉ.बृजेश कुमार सिंह के देखरेख में चल रहा है। आरबीएसके में जिला कार्यक्रम समन्वयक सरिता मिश्रा ने बताया कि पिछले सत्र में एक अप्रैल से मार्च 2026 तक कुल 95 बच्चों का सफल उपचार कराया गया, जिनमें चिरईगांव क्षेत्र के आठ बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed