फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relaxation in Corona Curfew Malls and restaurants will open in Varanasi from today after 54 days will have to wait for this thing now

कोरोना कर्फ्यू में छूट: वाराणसी में 54 दिन बाद आज से खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, इस चीज के लिए अभी करना होगा इंतजार

Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वाराणसी के मॉल और रेस्टोरेंट खुलेंगे। उधर, कोरोना कर्फ्यू में भी दो घंटे की कमी रहेगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Relaxation in Corona Curfew Malls and restaurants will open in Varanasi from today after 54 days will have to wait for this thing now
मॉल और रेस्टारेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोरोना की दूसरी लहर में 28 अप्रैल से बंद वाराणसी  के सभी मॉल 54 दिन बाद सोमवार से खुल जाएंगे। मॉल के अंदर कोविड लाइन का पालन हर हाल में अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शहरवासी रेस्टोरेंट में बैठकर खाना भी खा सकेंगे। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन और प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग आदि जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए रेस्टोरेटों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, हालांकि मल्टीप्लेक्स के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन


छावनी स्थित मॉल प्रबंधक दिशांत शर्मा ने बताया कि कोविड गाइडलाइन के तहत ही लोगों को मॉल में प्रवेश दिया जाएगा। मॉल के सिनेमा प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि अभी मल्टीप्लेक्स के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। उधर, भेलूपुर स्थित मॉल प्रबंधक कृष्णा कुमार पांडेय ने बताया कि अभी जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया है। हालांकि मॉल संचालन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी रेस्टोरेंट आनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित पाठक ने बताया कि रेस्टोरेंट से अब तक सिर्फ होम डिलिवरी की छूट थी लेकिन, अब आदेश मिला है कि रेस्टारेंट में बैठकर ग्राहक खाना सकेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों ने कोविड गाइडलाइन को प्राथमिकता में रखते हुए संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट के अंदर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए विशेष इंतजाम भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे तक खुलेंगी दुकानें, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वाराणसी के मॉल और रेस्टोरेंट खुलेंगे। उधर, कोरोना कर्फ्यू में भी दो घंटे की कमी रहेगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोराना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक छूट रहेगी। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मॉल और रेस्टारेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। इसके अलावा पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन को छूट दी गई है।

शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट और माल में कोविड हेल्प डेस्क आवश्यक होगा। इसमें इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा। भीड़ आदि को एकत्र नहीं होने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग करती रहेगी।

आज से बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। हर दिन ऑनलाइन आवेदन कर 150 लोग अपना समय तय करके परीक्षा में शामिल हो सकेेंगे। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि जिन आवेदकों के स्लाट निरस्त किए गए हैं, उनकी धनराशि जमा है। उन्हें केवल अपने स्लॉट बुक कराने हैं। 21 जून से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed