{"_id":"66bb203a9cf4a239f2000949","slug":"registration-of-1226-school-and-other-vehicles-suspended-for-six-months-after-notice-in-varanasi-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नोटिस के बाद 1226 स्कूली व अन्य वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए निलंबित, 2.5 लाख का शमन शुल्क वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नोटिस के बाद 1226 स्कूली व अन्य वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए निलंबित, 2.5 लाख का शमन शुल्क वसूला
Tue, 13 Aug 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:28 PM IST
सार
वाराणसी में आठ जुलाई से 15 अगस्त तक चले अभियान के दौरान 25 वाहनों को निरुद्ध करते हुए 264 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
varanasi traffic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूली समेत यात्री वाहनों का फिटनेस जांच का नोटिस बार-बार भेजे जाने के बाद 1226 वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसमें 714 स्कूल वाहन और 512 यात्री वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
आठ जुलाई से 15 अगस्त तक चले अभियान के दौरान 25 वाहनों को निरुद्ध करते हुए 264 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से 2.55 लाख शमन शुल्क वसूला गया। इसी क्रम में 2145 यात्री वाहनों की जांच में 64 वाहनों को निरुद्ध किया गया। 374 वाहनों का चालान और 7.17 लाख शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर तीन बार स्कूल प्रबंधकों, परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भी वाहनों ने फिटनेस जांच नहीं कराई। संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के अनुसार पंजीयन निलंबित वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन