फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rector in BHU as vice-chancellor farewell of Rakesh Bhatnagar

बीएचयू में रेक्टर संभालेंगे कुलपति की जिम्मेदारी, राकेश भटनागर का कार्यकाल पूरा होने पर दी गई विदाई

Sun, 28 Mar 2021 08:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Rector in BHU as vice-chancellor farewell of Rakesh Bhatnagar
बीएचयू कुलपति राकेश भटनागर के विदाई समारोह में शामिल लोग।

बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर का कार्यकाल रविवार को पूरा होने के बाद अब रेक्टर प्रोफेसर वीके शुक्ला इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। रविवार को आयोजित एक समारोह में उन्होंने कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


बीएचयू में आयोजित विदाई समारोह में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने कुलपति के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि प्रोफेसर राकेश भटनागर की अगुवाई में विश्वविद्यालय ने कई क्षेत्रों में नई पहचान बनाई है। इस दौरान रेक्टर प्रो. शुक्ला ने तीन वर्षों में विश्वविद्यालय के विकास, शोध के क्षेत्र में होने वाले कार्यों की चर्चा की। कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए 430 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर,अटल इनक्यूबेशन सेंटर, वैदिक विज्ञान केंद्र, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर सहित कई ऐसी सुविधाओं को शुरू करने का श्रेय प्रो. भटनागर को जाता है।
विज्ञापन


bhu kulpati
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्वच्छ भारत के उद्देश्य को साकार बनाने की दिशा में भी कचरे से बिजली बनाने में विश्वविद्यालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। उधर, कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से मिले योगदान के लिए आभार प्रकट किया। कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित इस महान विश्वविद्यालय की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात है। महामना की प्रेरणा से ही सदा विश्वविद्यालय और छात्रों के हित को लेकर कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा और धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी अभय ठाकुर ने किया। इस दौरान संकायों के प्रमुख, संस्थानों के निदेशक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed