फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recording studio will be built in auditorium built at 17 crore in BHU

BHU: 17 करोड़ से बने ऑडिटोरियम में बनेगा रिकॉर्डिंग स्टूडियो, नया कोर्स शुरू करने की भी तैयारी

Sun, 05 May 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 11:00 AM IST
सार

बीएचयू में 17 करोड़ की लागत से बने ऑडिटोरियम में रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनेगा। इससे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग में नया कोर्स लॉन्च करने की भी तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Recording studio will be built in auditorium built at 17 crore in BHU
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत कला विभाग के छात्र-छात्राएं अब अपनी गायन की कला को विश्वविद्यालय में ही रिकॉर्ड कर सहेज सकेंगे। उन्हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए विभाग में रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया जाएगा। इसमें गायन, वादन से जुड़े छात्र-छात्राएं अपनी कला को रिकॉर्ड करेंगे। इस बीच विभाग की ओर से रिकॉर्डिंग कोर्स शुरू करने तैयारी है।

विज्ञापन


बीएचयू के संगीत कला विभाग को पिछले महीने मिले आधुनिक पं. ओमकार नाथ ठाकुर ऑडिटोरियम में रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया जाएगा। 17 करोड़ की लागत से बनकर तैयार 450 सीटों वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह वातानुकूलित है। पहले यहां जमीन पर बैठकर लोग कार्यक्रम देखते थे। अब हॉल में पुशबैक सीटें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


वुडेन फ्लोरिंग और एंटी फायर कर्टेंस से सजे ऑडिटोरियम में साइक्लोरेमा प्रोजेक्शन सिस्टम लगाया गया है। इसमें डिजिटलाइज्ड साउंड सिस्टम पहले से ही लगा है। अब इसमें रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी होगा। इसमें ऑडियो की रिकॉर्डिंग की जाएगी। विभाग में यहां शीघ्र ही रिकॉर्डिंग में नया पाठ्यक्रम शुरू करने की चर्चा है। इसी से लगा हुआ मेकअप के लिए एक ग्रीन रूम बनाया जाएगा, जिसमें कलाकार साज-सज्जा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के डीन प्रो. के शशि कुमार के मुताबिक स्टूडियो पर तेजी से काम किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed