{"_id":"5a8278d90d0fdfe18cd3630af350f219","slug":"record-the-name-of-the-country-from-the-land-of-kashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की धरती से देश के नाम कीर्तिमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की धरती से देश के नाम कीर्तिमान
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
काशी की धरती से 22 जनवरी को देश के नाम विश्व कीर्तिमान जुड़ेगा।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जनसशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक साथ 1400 विकलांगाें को सुनने वाली मशीन देने का विश्व कीर्तिमान बनेगा।
अब तक 500 विकलांगों को एक साथ यह मशीन देने का कीर्तिमान गिनीज बुक में दर्ज है। पीएम के कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक की दो सदस्यीय टीम यहां मौजूद रहेगी, जो पूरे कार्यक्रम की रिपोर्ट बनाकर भेजेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पीएम कुल 9096 विकलांगों को उनकी जरूरत के 7.60 करोड़ के उपकरण बांटेंगे।
बुधवार को डीरेका के कर्मचारी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संयुक्त सचिव ने कहा कि एडिप योजना के तहत यह उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपकरण पाने वाले 9096 विकलांगों के अलावा नेशनल हैंडीकैंफ्ट फाइनेंस से प्रशिक्षित 150 और निरामय बीमा सुविधा के 50 लाभार्थियों को मिलाकर कुल 9296 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साथ एक जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, वितरण में पारदर्शिता होगी और विकलांगों के प्रति लोग संवेदनशील होंगे।
बताया कि मंत्रालय की ओर से देश भर में अब तक 1500 शिविरों में 3.5 लाख विकलांगों को उपकरण बांटे गए हैं। 96 बड़े शिविरों में विकलांगों को उपकरण बांटे गए हैं।
वाराणसी में यह 97 वां शिविर होगा। अब तक 174 सांसदों ने अपने क्षेत्र में शिविर लगाने के लिए पत्र भेजा है। उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में शिविर लगाने के लिए सर्वे चल रहा है।
दो साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी पंजीकृत विकलांगों को उपकरण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।