फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ravindra jaisval

तीन जिलों के लाभार्थियों को मिले इलेक्ट्रानिक चॉक और पग मिल

Tue, 21 Jan 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
ravindra jaisval
वाराणसी। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से 10 दिवसीय खादी उत्सव -2020 का सोमवार से शुरू हो गया। चौकाघाट स्थित अर्बन हाट प्रांगण में स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना और बिक्री में सहायता व प्रोत्साहित किया जाना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्वरोजगार की ओर लोगों का झुकाव बढ़ेगा। इस दौरान प्रदेश सरकार से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक चॉक, प्रमाण पत्र, माटी कला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एवं पग मिल वाराणसी, जौनपुर एवं गाजीपुर से चयनित लाभार्थियों को निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मंडल के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के प्रदेशों जैसे जम्मू कश्मीर एवं बंगाल के भी 60 स्टाल लगाए गए। जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साड़ियां, सूती खादी के वस्त्र, कारपेट, सिले सिलाए खादी के परिधान आति उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्रामोद्योग उत्पादों में लगने वाले स्टॉल में जेम, जेली, आचार मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर भी हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य दिलीप सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
वाराणसी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 20 से 26 जनवरी तक जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को प्रभात फेरी, 22 जनवरी को स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, 23 को महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर गोष्ठी होगी। 24 को फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी, फोटो बुक जारी किया जाएगा। 25 को बाल संरक्षण के मुद्दे पर विशेष सभा, 26 को जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं करियर काउंसलिंग आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed