फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravi Kishan visited maa Vidhyavasini and kashi vishwanath mandir said BSP SP and Congress playing Brahmin card in up assembaly election

यूपी: रवि किशन ने मां विंध्यवासिनी और काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, बोले- बसपा, सपा और कांग्रेस खेल रही ब्राह्मण कार्ड

Mon, 26 Jul 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी / मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी / मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे।

विज्ञापन
Ravi Kishan visited maa Vidhyavasini and kashi vishwanath mandir said BSP SP and Congress playing Brahmin card in up assembaly election
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे अभिनेता और सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को मां विध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बसपा, सपा व कांग्रेस ब्राह्मण कार्ड खेल रही है। अखिलेश यादव, बहन मायावती एवं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब आपकी सरकार थी तब आपने ब्राह्मणों के लिए क्या किया? ब्राह्मणों के बच्चों के लिए क्या किया?

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले में विंध्याचल पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि राज्य की सरकार बनाना हो या केंद्र की, ब्राह्मण वोट अहम है। प्रदेश में ब्राह्मणों का 13 फीसदी वोट, बहुत शक्तिशाली वोट है। उसके लिए अचानक इतना प्रेम कैसे दिखने लगा। अखिलेश यादव परशुराम की मूर्ति बनाने वाले हैं तो वहीं मायावती ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन


अभिनेता ने कहा कि यह बात किसने आपसे कही? ब्राह्मण निस्वार्थ और त्यागी होता है। ब्राह्मण विकास में यकीन रखता है। ब्राह्मण लालची बिरादरी नहीं है। इसलिए रवि किशन शुक्ल हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि लोग राष्ट्रभक्त हैं और हम लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर संपूर्ण विश्वास है। ब्राह्मण उनके साथ था, है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Kishan visited maa Vidhyavasini and kashi vishwanath mandir said BSP SP and Congress playing Brahmin card in up assembaly election
काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन ने समस्त देशवासियों को सावन महीने की बधाई देने के साथ कहा कि बनारस में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन के बाद विंध्याचल आया हूं। बनारस में विश्वनाथ कॉरिडोर में व्यवस्था देख कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का देश व बाबा विश्वनाथ के भक्त एवं मां विंध्यवासिनी के भक्त हमेशा ऋणी रहेंगे।

Ravi Kishan visited maa Vidhyavasini and kashi vishwanath mandir said BSP SP and Congress playing Brahmin card in up assembaly election

इससे पूर्व उन्होंने विधिवत मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंदिर के गर्भ गृह में विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं को प्रणाम कर परिक्रमा की। इनको दर्शन पूजन बड़े सिंगारिया शिव जी महाराज ने दर्शन पूजन कराया। इस दौरान पवन दूबे शिवांजू मिश्रा प्रशांत मिश्रा, अमित दूबे आदि कई लोग मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक व फैन थे।

वाराणसी में ई-रिक्शा की सवारी की
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद अभिनेता रवि किशन ने  कोरोना से निजात पाने और भारत की सुख समृद्धी के लिए षोडशोपचार पूजन किया। बाहर निकलने के बाद फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई। ई-रिक्शा पर भी बैठकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बनारस के इस अल्हड़पन का कोई जवाब नहीं। यहां आने पर एक अजीब से मस्ती आती है। बनारस की संस्कृति का कोई जवाब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed