फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravi got nine, Saurabh and Sudarshan five gold each.

रवि को नौ, सौरभ और सुदर्शन को पांच-पांच स्वर्ण

Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ravi got nine, Saurabh and Sudarshan five gold each.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में 37 मेधावियों को 63 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। आचार्य परीक्षा (साहित्य) में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर प्रतापगढ़ के संस्कृत विश्वविद्यालय के रवि कुमार जायसवाल को नौ स्वर्ण पदक दिए गए। आचार्य (शुक्ल यजुर्वेद) में सौरभ शुक्ला और सुदर्शन गौतम (नब्य व्याकरण) को पांच-पांच स्वर्ण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से दीक्षांत समारोह के शिष्ट मंडल की यात्रा आरंभ हुई। कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह आरंभ करने की घोषणा की और इसके बाद लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गई। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को समावर्तन संस्कार की शपथ दिलाई और शास्त्री-आचार्य, शोध सहित 15,520 विद्यार्थियों को दीक्षित किया। समारोह का संपूर्ण आयोजन संस्कृत भाषा में चला। सिर्फ राज्यपाल व मुख्य अतिथि ने उद्बोधन हिंदी में दिया। समारोह में 15520 को शास्त्री, आचार्य, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की उपाधि व सर्टिफिकेट देने की घोषणा की गई।इस दौरान विश्वविद्यालय का पंचांग, पत्रिका और न्याय कौस्तुभ ग्रंथ का लोकार्पण किया गया। स्वागत कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, संचालन डा. रविशंकर पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन

उपाधियां
87 प्रथमा
749 पूर्व माध्यमा
660 उत्तर मध्यमा
8638 शास्त्री
4822 आचार्य
32 बीलिब
51 एमजेएमसी
24 पुरातत्व संग्रहालय
42 बीएएमएस
15 एमडीएमएस
03 प्रमाणपत्रीय
24 पीएचडी
स्वर्ण पदक विजेता
रवि कुमार जायसवाल - नौ
सौरभ शुक्ल- पांच
सुदर्शन गौतम-पांच
चंद्रशेखर पांडेय-तीन
शिवम चतुर्वेदी- तीन
मोहित- तीन स्वर्ण
गौर गोपाल स्वामी -दो
मंजूनाथ देमण्णा नाकाडी -दो
कृतिका त्रिपाठी-दो
अशरफ अली -दो
सच्चिदानंद पाठक - एक
विकास कुमार पाठक - एक
मुकेश कुमार- एक
जगतनयन बहुखंडी - एक
सचिन कुमार तिवारी - एक
माधव कुमार झा - एक
ज्योति मेहता- एक
सूरजभान सिंह - एक
हिमांशु गंगवार - एक
पंकज कुमार जैन - एक
आनंद द्विवेदी- एक
सूरज कुमार- एक
रोली यादव- एक
श्रद्धा पांडेय- एक
प्रभाकर कुमार मालवीय- एक
विवेक कुमार- एक
अंकित प्रकाश सिंह- एक
आयुष शर्मा- एक
अशोक कुमार- एक
शिव कुमार- एक
सचिन पारीक- एक
विनोद कुमार- एक
देवकीनंदन शर्मा- एक
प्रदीप शर्मा- एक
मनजीत- एक
संतोष भट्ट- एक
अखिलेश्वर तिवारी - एक
----
तीन दिन बंद रहेगा विश्वविद्यालय
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। इसमें दीक्षांत के बाद एक दिन का अवकाश चार जनवरी को और दीक्षांत के कारण पूर्व घोषित साप्ताहिक अवकाश निरस्त होने के कारण पांच और छह जनवरी को भी अवकाश रहेगा। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed