{"_id":"59d0c5814f1c1b78548b5270","slug":"ravana-will-burn-according-to-the-wishes-of-the-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता की इच्छा जहां होगी वहीं जलेगा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता की इच्छा जहां होगी वहीं जलेगा रावण
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 01 Oct 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Nath Pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को मलदहिया चौराहे पर समाज सेवा संघ की ओर से दशहरा पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कहा कि जनता की इच्छा जहां होगी वहीं पर रावण जलाया जाएगा। इसके लिए जिले के डीएम व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
इसके बाद उन्होंने बुराई रूपी 40 फुट के रावण के पुतले को जलाया। रावण के जलते ही हर हर महादेव और जयश्रीराम के नारे से पूरा चौराहा गूंज उठा। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी हुई।
जिसकी देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आपकी सरकार है। आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा।
विज्ञापन
अगली बार चौराहे से बिजली का तार हट जाएगा। काशी विद्यापीठ में 75 फुट के रावण को जलाना चाहते हैं तो वहां जलेगा। कार्यक्रम के पूर्व रामलीला का मंचन हुआ। अतिथियों ने भगवान राम से आशीर्वाद लिया।
अतिथियों में डीएम योगेश्वर राम मिश्र, विधायक रवींद्र जायसवाल, कैलाश सोनकर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि रहे। संस्था के संस्थापक तिलक राज कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री को गदा भेंट किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मंगल सोनी ने किया।

पहले काशी विद्यापीठ में जलता था मलदहिया का रावण
रावण का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
मलदहिया का रावण पहले काशी विद्यापीठ में जलाया जाता था। 2006 में तत्कालीन कुलपति प्रो सुरेंद्र सिंह ने आपत्ति लगाई। इसके बाद विद्यापीठ का रावण मलदहिया चौराहे पर जलने लगा।
जगह कम होने और सुरक्षा कारणों से रावण का आकार 80 फुट से घटकर 40 फुट किया गया है। संस्था के लोग प्रयास में हैं कि 2018 में दशहरा का रावण काशी विद्यापीठ में जलाया जाए। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री से कहा गया है। दोनों ने व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।