फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravana, Kumbhakarna and Meghnad will not burn on Dussehra

दशहरे पर नहीं जलेंगे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ravana, Kumbhakarna and Meghnad will not burn on Dussehra
असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमी 15 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दशहरे का त्योहार इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के दहन के बिना ही संपन्न होगा। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए आयोजन समितियों ने सभी सार्वजनिक आयोजनों को रद्द कर दिया है। बरेका और मलदहिया पर होने वाला रावण दहन का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शहर में 57 साल पुरानी बनारस लोकोमोटिव वर्कशॉप की प्रसिद्ध रामलीला में इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के तहत त्योहारों को लेकर जारी हुए प्रोटोकॉल में हुई देरी की वजह से आयोजन समिति ने इस बार भी रावण दहन के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बनारस लोकोमोटिव वर्कशॉप के मैदान में 80 फुट के रावण के पुतले, 75 फुट ऊंचे कुंभकरण के पुतले और 65 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाता था। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए विजयादशमी समिति ने निर्णय लिया है कि रावण का पुतला दहन इस बार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मलदहिया चौराहे पर समाज सेवा संघ की ओर से विद्यापीठ चौराहे पर हर साल होने वाले रावण दहन को समिति ने स्थगित कर दिया है। समाज सेवा संघ की बैठक मंगल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कोरोना का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है और कोविड प्रोटोकॉल का सार्वजनिक आयोजन में पालन कराना मुश्किल होगा। इसको देखते हुए रावण दहन के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed