{"_id":"5e4a4a5b8ebc3ee60858bfd0","slug":"raulway-police-recovered-consignment-of-arms-from-pddu-railway-station-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ पीएम मोदी की सभा चल रही थी, तो कुछ दूरी पर बरामद हुई पिस्टल की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ पीएम मोदी की सभा चल रही थी, तो कुछ दूरी पर बरामद हुई पिस्टल की खेप
Mon, 17 Feb 2020 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
बरामद असलहों की खेप।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रेलवे स्टेशन पर हथियारों की खेप बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चंदौली के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की सयुंक्त चेकिंग अभियान में सोमवार की दोपहर में असलहों की खेप बरामद हुई। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 और चार से तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ाव में आयोजित सभा को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। टीम के सदस्य दोपहर दो बजे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर दोपहर में दो बजे पूर्वी फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 32 बोर से 24 पिस्टल और 48 मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन
दोनों को जीआरपी थाना पर लाकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपना नाम मुहम्मद जमालुद्दीन और मोहम्मद सलीम निवासी बंदियों थाना चंद्रपुरा, बोकारो झारखंड बताया। उन्होंने बताया कि असलहे बिहार के हजारीबाग से मुरादाबाद ले जा रहे थे। प्रधानमंत्री की सभा के मौके पर बड़ी संख्या में असलहों की खेप बरामदगी से सुरक्षा तंत्रों के कान खड़े हो गए।