फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rasuka on two accused who made fake Covid vaccine in Varanasi

वाराणसी: नकली कोविड वैक्सीन बनाने वाले दो आरोपियों पर लगा रासुका, जेल में बंद हैं दोनों

Sat, 26 Feb 2022 09:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Feb 2022 09:06 PM IST
सार

वाराणसी में लंका थाना अंतर्गत नरिया के रोहित नगर कालोनी स्थित एक मकान में एसटीएफ ने छापा मारकर नकली कोविड टेस्टिंग किट, नकली वैक्सीन, पैकिंग मैटेरियल व मशीन बरामद की थी।

विज्ञापन
Rasuka on two accused who made fake Covid vaccine in Varanasi
बरामद नकली कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोविड की नकली वैक्सीन और फर्जी टेस्टिंग किट बनाने के दो आरोपियों पर रासुका लगाया है। जिला जेल में बंद लक्सा के रामापुरा निवासी राकेश थानवी और चौक के पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


दो फरवरी को एसटीएफ ने लंका के रोहित नगर कॉलोनी में छापा मारकर नकली कोविड वैक्सीन, टेस्ट किट आदि नकली दवा बनाने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जेल में बंद राकेश थानवी और संदीप शर्मा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत साधारण श्रेणी के बंदी के रूप में निरुद्ध करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत नरिया के रोहित नगर कालोनी स्थित एक मकान में एसटीएफ ने छापा मारकर नकली कोविड टेस्टिंग किट, नकली वैक्सीन, पैकिंग मैटेरियल व मशीन बरामद की थी।

इस दौरान राकेश थानवी, संदीप शर्मा के अलावा लहरतारा बौलिया निवासी अरुणेश विश्वकर्मा, बलिया के नागपुर रसड़ा निवासी शमशेर और नई दिल्ली मालवीय नगर का लक्ष्य जावा गिरफ्तार किया गया था। जबकि इसी प्रकरण में नई दिल्ली निवासी विजय कुमार, यश कुमार, अरुण शर्मा, अरुण पाटनी, मानसी, रणवीर, गुरजीत और गुरबाज की लंका पुलिस और एसटीएफ को तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed