{"_id":"6702962048e4977dc603c9d0","slug":"rape-case-of-bhu-student-ajay-rai-met-suspended-students-made-serious-allegations-on-vc-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU की छात्रा से दुष्कर्म का मामला: निलंबित छात्रों से मिले अजय राय, VC के कार्यकाल पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU की छात्रा से दुष्कर्म का मामला: निलंबित छात्रों से मिले अजय राय, VC के कार्यकाल पर लगाया गंभीर आरोप
Sun, 06 Oct 2024 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:22 PM IST
सार
Varanasi News: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के साथ सपा नेता लाल बिहारी यादव भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने छात्रों से पूरे मामले को जाना। इसके बाद भाजपा और बीएचयू के कुलपति की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्रों से बातचीत करते लाल बिहारी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 13 निलंबित छात्रों से मिलने बीएचयू पहुंचे। कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में उन्होंने कहा कि जो लोग आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठा रहे, उन्हीं को सजा दी जा रही है। अजय राज के साथ ही सपा के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव भी थे।
विज्ञापन
इस दौरान निलंबित छात्रों ने उनके सामने अपना पक्ष रखा और कल लंका गेट पर होने वाले न्याय सभा और मार्च के लिए कांग्रेस और सपा का समर्थन मांगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अपने आरोपी पदाधिकारियों को बचाने में लगी हुई है और इसी कड़ी में बदले की भावना के साथ पीड़िता के लिए न्याय की आवाज उठाने वाले छात्रों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कुलपति का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन अब तक कार्यकारी परिषद का गठन नहीं हुआ। पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और कल लंका गेट पर होने वाले न्याय सभा और मार्च में पूरी कांग्रेस पार्टी अपना ताकत झोंकने को प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
लाल बिहारी यादव ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर छात्रों का निलंबन कुलपति की निरंकुशता को दिखाता है। वर्तमान कुलपति नरेंद्र मोदी के अनुसार चल रहे। अखिलेश यादव के माध्यम से इस विषय को राष्ट्रपति के सामने रखा जाएगा।