{"_id":"59b956324f1c1b7d688b45a9","slug":"rape-attempt-with-delhi-artist-in-mughal-sarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला कलाकार से मुगलसराय में बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला कलाकार से मुगलसराय में बलात्कार का प्रयास
ब्यूरो,अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से मुगलसराय के अलीनगर क्षेत्र में फिल्म शूटिंग की तैयारियों के लिए आई अदाकारा से दो लोगों ने मंगलवार की रात छेड़खानी और बलात्कार का प्रयास किया। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कम बजट की फिल्मों में कार्य करने वाली दिल्ली की एक महिला कलाकार मंगलवार को डायरेक्टर व अन्य साथियों के साथ अलीनगर निवासी एक व्यक्ति से मिलने आई थी, जो फिल्म से संबंधी कार्य करता है।
तहरीर के अनुसार उस व्यक्ति ने फिल्म की बाबत चर्चा करने के बाद शाम को अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी संजीव शर्मा नामक एक व्यक्ति से मुलाकात कराई, जो कि फिल्म में रुपये लगाने का इच्छुक था। संजीव शर्मा के साथ उसका मित्र ज्ञानचंद्र भी आया था।
विज्ञापन
बातचीत के बाद सभी ने मुगलसराय स्थित एक होटल में खाना खाया। आरोप है कि संजीव शर्मा ने महिला को घरवालों से मिलवाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उसी बाइक पर उसका मित्र ज्ञानचंद्र भी बैठ गया।
आरोप है कि हाईवे पर ले जाने के बाद दोनों उससे छेड़खानी करने लगे। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। बुधवार को महिला ने अलीनगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस बारे में एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।