{"_id":"616d5f6b523dee088b5df256","slug":"raod-accident-in-varanasi-three-school-children-including-father-injured-after-overspeed-auto-hit-bike-in-ramnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रामनगर में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता समेत तीन स्कूली बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रामनगर में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता समेत तीन स्कूली बच्चे घायल
Mon, 18 Oct 2021 05:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:22 PM IST
सार
रामनगर चौराहे के पास सामने से बेकाबू ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रामनगर में सोमवार को बेकाबू ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। पिता समेत सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया । इधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पम्पासर, ग्राम भीटी निवासी रामानंद पांडेय सोमवार सुबह अपने दो बच्चों कक्षा चार की छात्रा सृष्टि (10), पांचवी का छात्र आदर्श (12) और अपने साले संजय पांडेय की बेटी प्रिया (10) को बाइक से रामनगर के तपोवन स्थित स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। रामनगर चौराहे के पास सामने से आ रही ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पढ़ेंः दशहरा के बाद बाजार खुलते ही सड़कों पर जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
टक्कर से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों के आने से पहले चालक ऑटो लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पतालमें भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों को मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी है।
Trending Videos
नौसीखिए ऑटो चालक बने रहे परेशानी का सबब
उधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। ऑटो चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई ऑटो चालक तो नौसीखिए हैं जो अपने ऑटो को तेज गति व लापरवाही से चलाते हैं। इसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।