फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ranbir and Alia roam the streets of Kashi

काशी की गलियों में घूमे रणबीर और आलिया

Thu, 24 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ranbir and Alia roam the streets of Kashi
काशी की गलियों में कैमरा, लाइट और एक्शन की आवाज गूंज उठी। फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर और आलिया दिन भर काशी की गलियों और शाम को गंगा के तट पर स्थित राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में व्यस्त रहे। आलिया की पीछे घूम-घूमकर गाते हुए रणबीर कपूर की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी-अपनी छतों पर जमे रहे और तस्वीरें व वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को विभिन्न दृश्यों में रणबीर और आलिया फिल्म के एक गाने की शूटिंग करते रहे। शाम को राजा चेतसिंह घाट पर शूटिंग में इसी गाने का क्रम बना रहा। घाट पर गंगा आरती के दृश्य को भी कैमरे में कैद किया गया। दृश्य के मुताबिक घाट पर लोग चलते, भागते और मस्ती करते नजर आए। कुछ बच्चे अपने जन्मदिन के अवसर पर मिठाई भी बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। उन सबके बीच मस्ती और आनंद के मूड में रणबीर और आलिया दिखाई दे रहे थे। दिन भर गर्मी में शूटिंग करने के बाद शाम को पूरी टीम होटल वापस लौट गई। तीन दिन पहले आलिया और रणबीर शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed