फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ranbir-Alia danced to the song 'Mera Piya Bada Ajuba' from Brahmastra in the Upcoming film

अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र के ‘मेरा पिया बड़ा अजूबा’ गाने की धुन पर थिरके रणबीर-आलिया

Sun, 15 Dec 2019 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ranbir-Alia danced to the song 'Mera Piya Bada Ajuba' from Brahmastra in the Upcoming film
शूटिंग के बाद रणबीर और आलिया

‘ब्रह्मास्त्र के गीत मेरा पिया बड़ा अजूबा है...’ की धुन पर आलिया और रणबीर जमकर थिरके। हालांकि इस दौरान दोनों कलाकारों को कई रिटेक भी लेने पड़े। कभी बादल तो कभी धूप के कारण दृश्यों को शूट करने में तकनीकी टीम को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार को पंचगंगा घाट से लेकर गुलेरिया कोठी तक फिल्म के  कई दृश्यों को फिल्माया गया। दोनों कलाकारों ने शूटिंग के बाद खुशनुमा मौसम का भी आनंद उठाया।  गंगा घाट पर आलिया और रणवीर को देखकर प्रशंसक भी उनके पास चले आए।
विज्ञापन

 

Ranbir-Alia danced to the song 'Mera Piya Bada Ajuba' from Brahmastra in the Upcoming film
शूटिंग के बाद रणबीर और आलिया

उन्होंने आटोग्राफ के साथ ही अपने चहेते हीरो-हीरोइन के साथ सेल्फी भी ली। शनिवार को पंचगंगा घाट पर गाने की शूटिंग के लिए भव्य सेट तैयार कराया गया था। कहीं साधुओं का समूह तो देव और दानवों के रूप में सजे-धजे बाल कलाकारों की टोलियां अपने में मगन थीं।

लाइट, एक्शन और कैमरा की आवाज सुनते ही सभी अपने-अपने स्थानों पर अभिनय करने में जुट जाते। कोरियाग्राफर रैंबो डिसूजा कलाकारों को टिप्स दे रहे थे। आसपास की छतों से पुष्पवर्षा कराई जा रही थी। पंचगंगा घाट पर सीन ओके करने के बाद टीम के सदस्य गायघाट की ओर रवाना हो गए। 
 

Ranbir-Alia danced to the song 'Mera Piya Bada Ajuba' from Brahmastra in the Upcoming film
शूटिंग के बाद रणबीर और आलिया

इसके अलावा गुलेरिया कोठी और गंगा में भी कई दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर तक चली। शाम और रात में भी कई दृश्य फिल्माए गए। रविवार को राजघाट से पंचगंगा घाट के बीच दृश्य फिल्माए जाएंगे।

घाट पर रिसर्च वर्क कर रहे गुजरात के छात्रों ने आलिया रणबीर को देखा तो वह रुक गए और शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों कलाकारों से मुलाकात की। घाट पर पहुंची छोटी बच्ची आकृति ने पुकारा आलिया दीदी तो वह चौंक गई और बच्ची को देखकर हाथ हिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed