फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramzan

मस्जिदों में पहुंचे एतकाफ करने वाले

Mon, 03 May 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
ramzan
गाजीपुर। एतकाफ के साथ ही रमजान के तीसरे अशरे की शुरुआत सोमवार को हो गई। बाद नमाजे अस्र लोग मस्जिदों एतकाफ पर बैठे और शबे कद्र का एहतराम किया। एतकाफ में बैठने वाले अब दस दिन तक मस्जिद के एकांत में अल्लाह की इबादत में मशगूल रहेंगे। ईद का चांद देखकर वह घरों को लौटेंगे। सोमवार को पाक माह रमजान के तीसरे अशरे (जहन्नम से आजादी) की शुरुआत हुई। शहर के रौजा, कचहरी, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, बरबरहना, कपूरपुर, रजदेपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों सैदपुर, कासिमाबाद, बहरियाबाद, दिलदारनगर, सुहवल, सेवराई, देवकली, मरदह, नंदगंज स्थित मस्जिदों में भी लोग बाद नमाजे अस्र मस्जिद में एकतकाफ के लिए बैठ गए। बहरियाबाद स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाहनवाज ने बताया कि हदीस में है कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद भी एतकाफ में बैठते थे। बताया कि एतकाफ मस्जिद में तन्हाई में बैठक कर अल्लाह तआला की इबादत करना है। अल्लाह एतकाफ करने वालों के गुनाह माफ फरमाता है और उनकी दुआओं को कुबूल करता है। बताया कि इसी अशरे में पांच शबे कद्र भी। इस एक रात का मरतबा हजार रातों के बराबर होता है। माहे रमजान की 21, 23, 25, 27 और 29 तारीख की रातें शबे कद्र होती हैं। एतकाफ करने वाले सोमवार की रात को पहली शबेकद्र हासिल करेंगे। रमजान में तीन अशरे पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नम से आजादी का है। मुसलमान दो अशरे पूरे कर चुके हैं। यानी 20 रोजे पूरे हो गए। अब तीसरे अशरे में बाकी बचे दस रोजे रखे जाएंगे और इबादतें की जाएंगी। इस आखिरी अशरे में बस्ती के कुछ लोग एतकाफ करने मस्जिद में जाते हैं। यानी की एकांत में अल्लाह की इबादत करते हैं और परिवार तथा दुनिया से अपने को अलग कर लेते हैं। यह दस दिन रमजान के महत्वपूर्ण दिनो में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed