फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar Ramlila 2024 characters selected from Varanasi Chandauli Mirzapur and Bhadohi

Ramlila: वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही से चयनित किए गए रामलीला के पात्र, स्वर परीक्षण के बाद लगेगी मुहर

Sat, 29 Jun 2024 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

Ramnagar Ramlila 2024 : रामनगर में होने वाली प्रसिद्ध रामलीला के लिए वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही से रामलीला के पात्र चयनित किए गए हैं। अब स्वर परीक्षण के बाद पांच पात्रों पर अंतिम मुहर लगेगी।  

विज्ञापन
Ramnagar Ramlila 2024 characters selected from Varanasi Chandauli Mirzapur and Bhadohi
रामनगर किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के पात्रों की चयन प्रक्रिया अब पूर्ण हो चुकी है। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही में तलाश के बाद पात्रों के लिए बालकों को चिह्नित कर लिया गया है। रथयात्रा मेले के दूसरे दिन स्वर परीक्षण के बाद पांच पात्रों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


शिव की नगरी में उनके आराध्य भगवान राम की लीला की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रामनगर की रामलीला के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया भी अब अंतिम दौर में है। खास बात यह है कि इस विश्व प्रसिद्ध रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले पात्र गांव की सोंधी मिट्टी से ही आते हैं। 
विज्ञापन


बीते दो साल के पात्रों को देखें तो 2022 में रामलीला में पात्रों की भूमिका निभाने वाले पंचस्वरूपों में धानापुर चंदौली के गौरव उपाध्याय श्रीराम, चंदौली के ही दिव्यांशु चौबे को सीता की भूमिका के लिए चयनित किया गया था। मिर्जापुर के देवरिया गांव के रुद्र तिवारी ने भरत की भूमिका तो लक्ष्मण की भूमिका चंदौली के आदित्य पाठक को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शत्रुघ्न की भूमिका में पीडीडीयू नगर के सूरज पाठक थे। 2023 में नियामताबाद के दीपक पांडेय श्रीराम बने थे तो मारुखपुर सैदपुर के अथर्व पांडेय सीता की भूमिका में थे। प्रह्लादघाट के देवराज त्रिपाठी ने भरत और नियामताबाद के ही अंश तिवारी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। वहीं, पीडीडीयू नगर के सूरज पाठक दूसरी बार शत्रुघ्न की भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed