फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar Palika President Rekha Sharma resigns from Congress, will contest elections

कांग्रेस से रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिया इस्तीफा, लड़ेंगी चुनाव

Fri, 11 Feb 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Palika President Rekha Sharma resigns from Congress, will contest elections
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में ही विरोध के स्वर तेज हो गए। कार्यकर्ताओं में दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभा के टिकट को लेकर सबसे अधिक आक्रोश है। शहर दक्षिणी में तो प्रत्याशी बदलने के लिए मैदागिन पर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र से रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन

रेखा शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी लड़ने वाली महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहती हैं, बावजूद इसके वह चुनाव में उतरेंगी। पार्टी या निर्दल के सवाल पर रेखा ने कहा कि अभी विकल्प की तलाश जारी है। मेरे साथ कई जिलों से कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे। साल 2017 में भी रामनगर अध्यक्ष पद के लिए मेरा टिकट काटा गया था। मेरी जीत के बाद कांग्रेस ने माफी मांगी। आठ महीने पहले ही मुझे आश्वस्त किया गया था और कल रात 12 बजे प्रियंका गांधी के ऑफिस से फोन कर बताया गया कि आप तैयारी करें। मगर सूची में मेरा नाम काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed