फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila card went viral in Varanasi committee apologized when matter reached police station

गदहापुर नरेश से सीताजी का विवाह: वाराणसी में रामलीला का कार्ड वायरल, मामला पहुंचा थाने तो कमेटी ने मांगी माफी

Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

वाराणसी के नियार की प्राचीन रामलीला से संबंधित कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मैथिली समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो समिति के लिए लोगों ने सफाई दी।

विज्ञापन
Ramlila card went viral in Varanasi committee apologized when matter reached police station
सोशल मीडिया में वायरल कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी जिले में इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। एक ऐसे ही रामलीला से संबंधित आमंत्रण कार्ड विवादों के घेरे में आ गया। विवाद की वजह आमंत्रण पत्र पर लिखे शब्द। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार की प्राचीन रामलीला से संबंधित कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मैथिली समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


मामला पुलिस तक पहुंचा तो समिति के लिए लोगों ने सफाई दी। कहा कि परंपरा के अनुसार रामलीला को रोचक बनाने के लिए ऐसा किया गया। इसके लिए समिति ने माफी भी मांगी।  
विज्ञापन


गधापुर नरेश नाम का एक काल्पनिक राजा
रामलीला समिति के लोगों के द्वारा बताया गया कि परंपरा है कि रामलीला को रोचक बनाने के लिए गधापुर नरेश नाम का एक काल्पनिक राजा सीता स्वयंवर में आता है। धनुष तोड़ने का प्रयास करता है, लेकिन असफल हो जाता है। इस सीन को रोचक बनाने के लिए अलग तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। हालांकि कार्ड छपने के बाद इसे बांटने से मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद रामलीला समिति के लोगों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई। समिति के लोगों ने बताया कि आस्था से खिलवाड़ की कोई मंशा नहीं थी। यह महज परंपरा है। इसके लिए समिति के लिए माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed