{"_id":"5f87580e8ebc3e9bda53735b","slug":"ramleela-in-dlw-varanasi-city-news-vns552904089","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका में रामलीला कार्यक्रम हुआ जारी, सोशल मीडिया के सहारे देख सकेंगे आमजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका में रामलीला कार्यक्रम हुआ जारी, सोशल मीडिया के सहारे देख सकेंगे आमजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल रेल इंजन कारखाना परिसर में होने वाले विजया दशमी महोत्सव की रूपरेखा तय कर ली गई है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद 17 अक्तूबर से विजयोत्सव के नाम से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। एक रूम में रामलीला का आयोजन किया जाएगा तो वहीं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर प्रसारण होगा। विजया दशमी समिति डीरेका के रूपक निदेशक के अनुसार 17 अक्टूबर को विजयोत्सव के नाम से रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
डीरेका की रामलीला इस बार बेहद खास होगी। कोरोना संक्रमण के कारण लीला प्रेमी अब घर बैठे ही रामलीला का मंचन देख सकेंगे। प्रशासन से मिली अनुमति के बाद विजया दशमी समिति डीरेका ने बुधवार को रामलीला का कार्यक्रम भी जारी कर दिया।
विजयादशमी समिति डीरेका के रूपक निदेशक ने बताया कि 17 अक्तूबर से विजयोत्सव के नाम से रामलीला की शुरूआत होगी। समिति अपने कार्यालय में पिछले साल के रामलीला के मंचन की वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी करेगी। एक तरफ सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा और दूसरी तरफ पदाधिकारी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ करेंगे। रावण दहन का कार्यक्रम निरस्त होने के कारण विजयादशमी के दिन भी सोशल मीडिया पर ही आयोजन होगा।