फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramjan in banaras from 14 april

घरों में ही अदा करें तरावीह की नमाज, करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Mon, 12 Apr 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
ramjan in banaras from 14 april
मुकद्दस माह ए रमजान कोरोना संक्रमण के बीच 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो सकता है। चांद की तस्दीक होने के बाद पहला रोजा रखा जाएगा। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पूरे समुदाय से घरों के अंदर ही रोजा और नमाज अदा करने की गुजारिश की है। धर्मगुरुओं ने अपील करते हुए कहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन

शहर ए काजी मौलाना मोहम्मद गुलाम यासीन का कहना है कि रमजान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। रोजेदार इस बात को सुनिश्चित करें कि रमजान के मुबारक महीने में कोई भी इंसान भूखा न रहे। जिन लोगों पर जकात फर्ज है वे गरीबों में जकात जरूर बांटें। तरावीह भी जरूर पढ़ें मगर मस्जिद में एक वक्त में पांच से अधिक लोग जमा न हों।
विज्ञापन

मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि कि रमजान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कोरोना प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में भीड़ लगाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के हाजी फरमान हैदर ने कहा कि चांद की तस्दीक होते ही रमजान-उल-मुबारक का आगाज हो जाएगा। सभी मुसलमानों से गुजारिश है कि वे रमजान में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मस्जिदों में भी रमजान में पांच ही लोग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed