{"_id":"5d3c3ef18ebc3e6d234f4ac3","slug":"ramgovind-chaudhary-attack-on-bjp-on-azam-khan-incident-in-bhu-hospital-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगोविंद चौधरी का योगी सरकार पर हमला, बोले- आजम के बहाने सपा पर निशाना साध रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोविंद चौधरी का योगी सरकार पर हमला, बोले- आजम के बहाने सपा पर निशाना साध रही भाजपा
Sat, 27 Jul 2019 06:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आजम खान पर प्रदेश सरकार साजिश के तहत मुकदमा करवा रही है। यूपी सरकार इसी बहाने समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के न्यूरो वार्ड में भर्ती सपा नेता चितेश्वर सिंह को देखने आए चौधरी ने कहा कि जहां तक जौहर विवि को लेकर हो रही कार्रवाई की बात है तो इसकी जमीन से लेकर अन्य कागजी कार्रवाई सरकार की जानकारी में हुई। अब इस तरह की कार्रवाई से विवि को बंद करने की साजिश सरकार रच रही है।
विज्ञापन
यहां हिंदू और मुस्लिम सभी समाज के बच्चे पढ़ रहे हैं। सोनभद्र में हिंसा के लिए रामगोविंद ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा होगा, यह प्रशासन को भी पता था।
विज्ञापन